सीएम ने किया ‘समाज का समाज को’ जीवीनी का विमोचन

0
95

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ठाकुर रवि सिंह नेगी द्वारा ठाकुर मोहन सिंह चैहान पर लिखी जीवनी ‘‘समाज का समाज को’’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में उन्होंने ठाकुर मोहन सिंह चैहान द्वारा एक समाजसेवी के रूप में किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाज सेवी ठाकुर मोहन सिंह चैहान ऐसा व्यक्तित्व, जिसने समाज हित के लिए अपना तन-मन व धन सब कुछ अर्पित कर दिया है। उम्र के आठ दशक पार करने के बावजूद भी उनकी समाज सेवा के भाव में कोई कमी नहीं आयी है। उन्होंने समाज सेवा का कार्य सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद आरम्भ किया और उसमें बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी कर्मठता एवं समाज के लिए कुछ करने की चाह ने यह साबित कर दिया है कि यदि मनुष्य में गहरी लगन व दृढ इच्छाशक्ति हो तो समाज सेवा हेतु उम्र या सामाजिक बाधायें आड़े नहीं आ सकती है। यह पूरे समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी है। ऐसा व्यक्तित्व निश्चित रूप से समाज को नई दिशा देने के साथ ही समाज को प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होते हैं। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह पुण्डीर, यशवंत सिंह पुण्डीर, शशी कान्त शाही, अनिता नेगी, सुषमा शाही आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here