राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी कैब, 10 की मौत…

0
27

पहाड़ी अंचलों में हादसे का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है। जम्मू से श्रीनगर जा रही एक यात्री कैब (SUV) रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार एक एसयूवी (SUV) के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था और देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। सभी मृत यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ( RDRF) के जवान मौके पर हैं और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here