आधुनिक भारत के निर्माता थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेसियों ने जन्म दिवस पर किया याद

0
62

विकासनगर से मोहित कुमार की रिपोर्ट

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर तिलक भवन में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया, उनकी दूरदृष्टि थी कि आज भारत अपने विकास के इस मुकाम पर पहुंचा है, उन्होंने किसान से लेकर युवाओं व उद्योगपति से लेकर छोटे उद्यमियों तक का अपनी योजनाओं में ध्यान रखा जिसके कारण भारत तेज गति से विकास की ओर अग्रसर हुआ। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच थी कि निकाय व पंचायत अपने निर्णय स्वयं ले व उन्हें शक्तिशाली करने का काम संविधान की धारा 73 व 74 संशोधित कर स्थानीय निकायों को मजबूती प्रदान करने का काम किया गया, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव ने आधुनिक व मजबूत भारत का निर्माण किया, महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की, इस अवसर पर सभासद गिरीश सप्पल, भास्कर चुग, सदाकत अली जैदी, बेली राम ठाकुर ने भी विचार व्यक्त किए, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देवानंद पासी, रेखा रमोला ,पूर्व सभासद जमशेद अहमद ,मनीष सैनी सुबोध वर्मा, रमेश आजाद ,असद ,भूपेश उपाध्याय ,रिंकू कनौजिया, साजिद अली समेत कई कांग्रेस जन मौजूद रहे,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here