श्रीनगर में घर में घुसा गुलदार,मचा हड़कंप..!!

0
274

श्रीनगर में घर में घुसा गुलदार,मचा हड़कंप..!!

भगवान सिंह,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

श्रीनगर में गुलदार के एक घर में आ धमकने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुँची वन विभाग व पुलिस के जवानों की टीम ने करीब चार घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया। दरअसल कल आधी रात को कमलेश्वर स्थित एक घर में गुलदार घुस गया। सुबह जब घर के लोगों ने सीढ़ियों के नीचे गुलदार को देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने की कोशिश की। कड़ी मसक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार की उम्र ढेड साल है और जंगलों में आग लगने के कारण यह आवासीय बस्तियों की ओर आया है। गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है और उसे पौडी के जंगलों में छोडा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here