ग्रीष्मकाल में देहरादून एयरपोर्ट से संचालित होगी इतनी फ्लाइट, जानें…

0
29

पर्यटन सीजन शुरू होने जा रहा है सीजन में पर्यटकों के आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। देहरादून से हवाई सेवा को विस्तार मिलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रीष्मकाल में देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए 25 हवाई उड़ानें संचालित की जाएंगी। जिसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने नई समय सारिणी जारी कर दी हैं। इसमें शीतकाल की तुलना में सात उड़ानें बढ़ाई गई हैं। ग्रीष्मकालीन समय सारिणी 31 मार्च से प्रभावी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से दिल्ली, मुबंई, अहमदाबाद ,जयपुर , हैदराबाद, अमृतसर, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, हिसार के लिए फ्लाइट संचालित हो रही हैं। राज्य के भीतर भी फ्लाइट संचालित की जा रही हैं।यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रीष्मकालीन समय सारिणी में सात फ्लाइट बढ़ाई जा रही है। जिससे यहां से बाहर जाने वाले और बाहर से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। वर्तमान में यहां से प्रतिदिन 18 उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि एलाइंस एयरलाइंस की चार फ्लाइट, फ्लाइबिग एयरलाइंस की एक और विस्तारा एयरलाइंस की दो उड़ानें संचालित होंगी। देहरादून से अयोध्या हवाई सफर के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। नई समय सारिणी में दून-अयोध्या के लिए अभी कोई स्लाट नहीं मिल पाया है।हालांकि ग्रीष्मकालीन समय सारिणी में पिथौरागढ़ के लिए देहरादून एयरपोर्ट के लिए प्रतिदिन फ्लाइट संचालित होगी। पंतनगर के लिए सप्ताह में चार दिन फ्लाइट संचालित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here