नरेश बंसल राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपाइयों ने जुलूस निकाल किया स्वागत

0
98

देहरादून । उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए एकमात्र दावेदार भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रदेश से एक ही नामांकन होने के कारण इसके लिए चुनाव की जरूरत ही नहीं पड़ी। उनके नाम की घोषणा होने के बाद देहरादून में भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया।
चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नाम वापसी की तिथि थी। निर्धारित समय गुजरने के बाद ठीक चार बजे विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग अफसर मुकेश सिंघल ने बंसल के निर्वाचन की घोषणा की। बंसल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीशर भगत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की मौजदूगी में निर्वाचन प्रमाणपत्र ग्रहण किया। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजबब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो गया था। इसके चलते अब खाली हुई प्रदेश की राज्यसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल की ताजपोशी हुई। बंसल के राज्यसभा सदस्य चुने जाने की घोषणा के बाद भाजपाइयों द्वारा स्वागत रैली निकाली गई। रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह जुलूस विधानसभा से होता हुआ घंटाघर पहुंचा। डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल और इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत, प्रदेश महामंन्त्री संघटन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी , महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोश खरोश के साथ नरेश बंसल का स्वागत किया गया, इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल सांसद राज्य लक्ष्मी शाह, हरबंश कपूर, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा , महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, राजकुमारी गिरी, आदित्य चैहान, प्रदेश शोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा सहित कई प्रदेश पदाधिकारी व विधायक गण उपस्थित रहे।  प्रदेश कार्यालय में स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ नरेश बंसल ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जाकर दीनदयाल की मूर्ति का माल्यार्पण किया साथ लौहपुरुष सरदार पटेल, भीम राव आंबेकर व स्वर्गीय इंद्मणि बडोनी की मूर्ति का भी माल्यार्पण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here