यमकेश्वर के घटटूगाड़ स्थित कैम्प कर्मचारी यशपाल नेगी के हत्या आरोपियों में से एक गिरफ्तार..

0
443

यमकेश्वर के घटटूगाड़ स्थित कैम्प कर्मचारी यशपाल नेगी के हत्या आरोपियों में से एक गिरफ्तार..

भगवान सिंह,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में मामूली विवाद में हुए कैम्प कर्मचारी यशवन्त सिंह नेगी हत्याकांड में फरार चल रहे,तीन आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान ने बताया कि चौदह मई को अजय चौहान,अभिषेक और नवदीप द्वारा कैंप कर्मचारी यशपाल सिंह नेगी उम्र बाईस वर्ष की चाकू मारकर हत्या करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था,इस संबंध में प्रभावी सुराग मिलने पर कल पन्द्रह मई को नामजद अभियुक्त अजय चौहान उर्फ अज्जू पुत्र ओम प्रकाश चौहान, निवासी 91 चंद्रपुरी अंबाला कैंट हरियाणा, हाल निवासी एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को सुबह 6.55 बजे एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here