यूकेडी के वरिष्ठ नेता बच्ची राम उनियाल होंगे बद्रीनाथ उपचुनाव में यूकेडी प्रत्याशी..

0
220

यूकेडी के वरिष्ठ नेता बच्ची राम उनियाल होंगे बद्रीनाथ उपचुनाव में यूकेडी प्रत्याशी..

जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

उत्तराखंड क्रान्ति दल ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में दल के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में जिलाध्यक्ष चमोली जनपद,बच्ची राम उनियाल को मैदान में उतारने की घोषणा की है। जनपद चमोली द्वारा पाँच सदस्यों का पैनल केंद्र को भेजा गया था, पार्टी अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने उनियाल के नाम की पार्टी प्रत्याशी के रूप में सर्वसम्मति से घोषणा की है।कठैत ने कहा कि दल पूरे दमखम के साथ उप चुनाव को लड़ेगा,दल का स्पष्ट मानना हैं कि बद्रीनाथ उप चुनाव जनता पर भाजपा ने थोपा है,मौकापरस्ती की राजनीति भाजपा कर रही है कि बद्रीनाथ की जनता द्वारा चुने हुये विधायक को अपने दल में शामिल कर उसने खेल तो खेल दिया है,लेकिन बद्रीनाथ की जनता इसका माकूल जबाब भाजपा को देगी,काँग्रेस से भाजपा में आये विधायक खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं,उन पर भाजपा ही खुद लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही हैं,लेकिन जीरो टोलरेन्स का जुमला रटने वाली भाजपा सरकार का चाल,चेहरा और चरित्र कुछ और ही है,भाजपा भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है, यूकेडी चुनाव में जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के चेहरे से ये नकाब हटायेगी और फैसला जनता के पास छोड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here