औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, कई लोग थे सवार…

0
48

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर जोशीमठ से आ रही है। यहां आज बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चार लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा औली मोटर मार्ग पर आईटीबीपी कैंप के समीप हुआ है। पर्यटकों का वाहन खाई में गिरते ही मौके पर चीक- पुकार मच गई। वाहन में चार पर्यटक सवार थे। जिसमें दो को गंभीर चोट आई हैं। चारों घायलों को किया श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी पर्यटक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here