
हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर हरिद्वार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने बताया कि वास्तव में यह निशान पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। भगत सिंह कोश्यारी पूर्व से ही देश की सेवा में सदैव आगे रहे हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ ही कई अन्य दायित्वों पे भी रहे हैं। उत्तराखंड वासियों के लिएयह गर्व की बात है कि आज उन्हें जो सम्मान मिला है उसके वह सही हकदार हैं और उन्होंने अपने पद पर रहते हुए हमेशा सच्ची निष्ठा वह पूरी ईमानदारी से अपने पद का यह गर्व की बात है कि आज उन्हें जो सम्मान मिला है। उसके वह सही हकघ्दार हैं और उन्होंने अपने पद पर रहते हुए हमेशा सच्ची निष्ठा वह पूरी ईमानदारी से अपने पद के साथ न्याय किया है और हमेशा करते रहेंगे। हरजीत ने उन्हें उत्तराखंड वासियों की तरफ से वह हरिद्वार जिले की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं वह बधाई देता हूँ और भविष्य में उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। इस अवसर पर हरिद्वार के समाजसेवी डॉक्टर योगेश पाण्डेय,धीर वाली के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह, प्रमोद सैनी, सबदेश चैधरी, विपिन चैहान, आलोक कटियार, पुष्पेन्द्र पराशर, शशिकांत शर्मा, अंकुर मेहता आदि उपस्थित रहे।



