पिथौरागढ़ के छोटे से गांव के बॉबी धामी ने पाया बड़ा मुकाम, भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन…

0
109

उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत के दम पर नित नई पठकथा लिख रहें है, प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है बॉबी सिंह धामी का। पिथौरागढ़ के छोटे से गांव के बॉबी ने प्रदेश के युवाओं के सामने मिसाल पेश की है। अब वह अपनी प्रतिभा के दम पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने को तैयार है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कत्यानी निवासी श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी का चयन भारतीय हॉकी टीम में हो गया है। बताया जा रहा है कि बॉबी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। वह महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र रहे है। उन्होंने टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं।

वही उनके भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयन होने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। जागो उत्तराखंड  भी बॉबी धामी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here