
ओह अच्छा! तो क्या शिकारी कुत्ते काट खाने दौड़ पड़े हैं आशुतोष नेगी को ?
जागो ब्यूरो रिपोर्ट:
उत्तराखण्ड शासन ने नौ पीसीएस सहित 10 पुलिस अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर कर दिये हैं,जिसमें पौड़ी के सीओ श्यामदत्त नौटियाल भी शामिल हैं,नौटियाल जागो उत्तराखण्ड सम्पादक और संरक्षक पहाड़ी स्वाभिमान सेना आशुतोष नेगी पर एसटी-एसटी एक्ट में दर्ज मुक़दमे के विवेचना अधिकारी भी हैं।श्याम दत्त नौटियाल को सहायक सेनानायक 40 पीएसी हरिद्वार भेजा गया है।नौटियाल के तबादले के बाद अब कई तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है और इसको कई तरीके से देखा जा रहा है।पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे भी इस घटनाक्रम के तुरन्त बाद पुलिस ट्रेनिंग अकेडमी में ट्रेनिंग का हवाला देकर लम्बी छुट्टी पर चली गयी हैं।जागो उत्तराखण्ड के पुख्ता सूत्रों के अनुसार डीजीपी अभिनव कुमार की आशुतोष नेगी के साथ हुये घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका थी और उनके इशारे पर ही एक ही दिन 5 जनवरी 2024 को आशुतोष नेगी पर एससी-एससी एक्ट का मुक़दमा और आयुक्त ग्राम्य विकास आनन्द स्वरूप के द्वारा उनकी पत्नी का तबादला देहरादून से पिथौरागढ़ किया गया था!जिसे माननीय उच्च न्यायालय ने नियमविरुद्ध मानते हुये स्टे कर दिया था।दरअसल अंकिता हत्याकाण्ड के बाद मुख्यमन्त्री के सचिव रहते हुये एक समान्नित वरिष्ठ पत्रकार के माध्यम से नवनियुक्त डीजीपी अभिनव कुमार आशुतोष नेगी को पूर्व में भी यह धमकी दिलवा चुके थे कि अंकिता मामले से जरा पीछे रहो नहीं तो “उठा लिया जायेगा”, लगता है कि उस धमकी को डीजीपी के रूप में पद संभालते ही अभिनव कुमार ने धरातल पर उतारने की क़वायद शुरू कर दी है।बेहद गुस्सैल अधिकारी के रूप में कुख्यात डीजीपी अभिनव कुमार अपने ईगो को शान्त करने के लिये भविष्य में भी आशुतोष नेगी को कोई भी व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाने के लिये किसी भी सीमा से आगे गुज़र जायें इस सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।वैसे भी उन्होंने एक सेटेलाइट चैनल में पूर्व में आमिर खान को दिये एक इंटरव्यू में पुलिस को शिकारी कुत्ते की संज्ञा दी थी जो अपने आका(सरकार) की जरूरत के हिसाब से आम जनता और विरोधियों पर काटने दौड़ सकता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड शासन ने 09 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इस दौरान शासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। एक आदेश में तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं,तो वहीं दूसरी सूची में 6 पीसीएस अधिकारियों को बदला गया है। एक सूची में 3, दूसरी में 6 तबादले किए गए है।किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखण्ड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया है। उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया है।अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया।नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।बलजीत सिंह भाकुनी को सहायक सेना नायक आईआरबी प्रथम रामनगर,भूपेंद्र सिंह भंडारी को जनपद नैनीताल भेजा गया है।बहरहाल शासन जब भी किसी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी या सचिव को इधर से उधर करता है,उसकी टाइमिंग से सरकार की मंशा पर बहुत कुछ सटीक कयास लगाये जा सकते हैं और इस क़वायद में कुछ घुन बेवजह पिश जरूर जाते हैं,लेकिन इस सब से बेपरवाह समाज की लड़ाई लड़ने वाले शेर अपनी मंजिल की ओर मजबूत कदम बढ़ाते रहते हैं और…




