अब हर शुक्रवार को इस अस्पताल में मिलेगा निःसंतान दंपत्तियों को आधुनिक इलाज…

0
37

श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में अब हर शुक्रवार को इंफर्टिलिटी ओपीडी का संचालन किया जाएगा। जिससे निःसंतान दंपत्तियों को आधुनिक इलाज मिलेगा।

बताया जा रहा है कि श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में  बांझपन की समस्याओं के इलाज हेतु गायनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप्ति शर्मा द्वारा इंफर्टिलिटी यूनिट चलाई जाएगी।

बेस चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि इंफर्टिलिटी के आधुनिक इलाज से महिलाओं के साथ ही पुरूषों का भी इलाज किया जाएगा। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जो गरीबी के कारण बांझपन का इलाज नहीं करा पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here