देहरादून में सनसनीखेज वारदात, युवक की हत्या कर बोरे में डाला शव, ऐसे हुआ खुलासा…

0
33

देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां गुरुवार दोपहर मोहिनी रोड स्थित एक घर में हत्या का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि संजय कॉलोनी के एक मकान में एक युवक किराए पर रहता था। युवक की हत्या का पता आज घर से बदबू आने से लगा है। युवका के पैर बंध कर शव को रजाई में लपेटकर बोरे में डाला हुआ था। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक युवक का नाम अशरफ अली निवासी जफ्ता गंज नजीबाबादा बताया जा रहा है। वह कुछ महीनों से फंड इकट्ठा करने का बिजनेस चलाता था। जिसके लिए वह देहरादून में मोहिनी रोड पर संजय कॉलोनी में शाहनवाज के मकान में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा 24 दिसंबर से बंद था। मकान मालिक को जब कमरे से बदबू आई तक हत्या का राज खुला।

बताया जा रहा है कि 27 दिसंबर को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने चौकी जाकर जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने घरवालों को बुलाने की बात कही। आज युवक के ताऊ का बेटा जब आया तो उसकी मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा का ताला तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। बताया जा रहा है कि जब युवक का शव मिला तो उसके पैर बंधे हुए थे। शव को रजाई में लपेटकर बोरे में डाला हुआ था।

पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या का शक उसके साथियों पर ही है। आरोप है कि मृतक अशरफ ने दून फंड के नाम से कंपनी खोल रखी थी। उसका साथी पैसे लेकर भाग गया है।प्रथमदृष्टया जांच मं पाया गया कि युवक के सिर को दीवार में मारा गया होगा। दीवार पर खून भी लगा हुआ मिला है। मामले में जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here