“विद्या के भरोसे” ट्रस्ट द्वारा भूतपूर्व सैनिकों तथा बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित..

0
71

“विद्या के भरोसे” ट्रस्ट द्वारा भूतपूर्व सैनिकों तथा बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित..

जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर “विद्या के भरोसे” ट्रस्ट द्वारा भूतपूर्व सैनिकों तथा बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यालय X- 35 सैक्टर-12 नोएडा में सुप्रीम कोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जर्नल उत्तराखंड और राजनीतिक विशेषज्ञ संजीव उनियाल जी और वरिष्ठ समाजसेवक डीपी गोयल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भूतपूर्व सैनिक के के सुंदरियाल, संतोष खंडूरी,दौलत बिष्ट के साथ उपस्थित सभी सैनिकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरीश जुगरान द्वारा संक्षिप्त उद्बोधन में बताया गया कि यह ट्रस्ट मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहा है।ट्रस्ट द्वारा पिछले आठ वर्षों से गणतंत्र दिवस को भूतपूर्व सैनिकों और बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है।अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि संजीव उनियाल द्वारा सैनिकों के प्रति अगाध प्रेम एवम सम्मान प्रकट किया गया ।वरिष्ठ समाजसेवी डीपी गोयल ने कहा कि विद्या दान से बढ़कर कोई दान नहीं है और विद्या धन से बढ़कर कोई धन नही तथा इस उत्कृष्ठ कार्य के लिए ट्रस्ट को साधुवाद एवं धन्यवाद दिया गया।कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा भी बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई,, और समाज में उत्कृष्ट कार्यों के भागीदारों को प्रशस्ति पत्र मैडल दिए गए, जिसे उपस्थित भारी जन समूह द्वारा प्रोत्साहित किया गया।सम्मान समारोह के उपरांत जनसमूह द्वारा भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here