0
457

उत्तराखण्ड पुलिस की होनहार महिला दरोगा माया बिष्ट की मौत से पुलिस महकमा सदमे में…

भगवान सिंह,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग से दीपावली के दिन दुखद खबर आई है। राजभवन की वीआईपी ड्यूटी के दौरान वीर भट्टी नैनीताल के पास पुलिस का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना के दौरान घायल हुई महिला दरोगा माया बिष्ट की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। मृत्यु की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। बताते चलें कि इस बोलेरो हादसे में पहले ही दो सिपाहियों की मृत्यु हो चुकी है। माया बिष्ट लालकुआं थाने में महिला दरोगा के पद पर तैनात थी।
लालकुआं कोतवाली में तैनात दरोगा माया बिष्ट न सिर्फ अपने कार्यों के प्रति सजग रहती थी, बल्कि ईमानदारी से हर कार्य को करती थी।उनके दुखद निधन से पूरी कोतवाली में गमगीन माहौल है। दुर्घटना के बाद से ही पूरे शहर के लोग माया बिष्ट के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे थे, लेकिन होनी को कौन टाल सकता था। दीपावली के दिन इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
लालकुआं में ही माया बिष्ट का घर है माया बिष्ट के पति सुरेश बिष्ट ईएसआई हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं और सुरेश और माया की एक बेटी है, इस घटना के बाद पूरा परिवार गमगीन है। लोगों के अनुसार माया बिष्ट दरोगा होने के साथ-साथ घर में एक होनहार बहू और आसपास की सभी महिलाओं के साथ मिलनसार व्यवहार की थी। आज इस दुखद खबर ने पुलिस के साथ साथ क्षेत्रवासियों को भी झकझोर कर रख दिया है। वहीं तमाम पुलिस, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोग लालकुआं स्थित उनके आवास पर पहुंच अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
लालकुआं कोतवाली में तैनात दरोगा माया बिष्ट का निधन के उपरांत राजकीय सम्मान के साथ चित्रशीला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस महकमे के आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। फिलहाल महकमे में इस दुखद खब VBर के बाद शोक का माहौल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here