अखिल भारतीय वैश्य महासभा ने मनाई अग्रसेन जयंती

0
100

हरिद्वार । अखिल भारतीय वैश्य महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आर्य वानप्रस्थ आश्रम हरिद्वार में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके ब्रह्मा डॉक्टर दीनदयाल रहे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने साथ दिया।
मधुसूदन अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासभा के संयोजन में डॉ प्रमोद गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लायन एस आर गुप्ता जिलाध्यक्ष हरिद्वार विमल गर्ग नगर अध्यक्ष हरिद्वार जवाहरलाल द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई। डॉक्टर दीनदयाल ने विधि विधान से यज्ञ को संपन्न कराया। यज्ञ के पश्चात अनीता त्यागी द्वारा  भजन गाए। डॉ महावीर अग्रवाल पूर्व कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा महाराजा अग्रसेन पर प्रकाश डाला तथा अखिल भारतीय वैश्य महासभा द्वारा किए कार्य की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल ने कहा की संपूर्ण भारतवर्षअपनी उदारता मानवता समाज सेवा के लिए विख्यात है। इतिहास में गुप्त वंश सोने के रूप में जाना जाता है। गुप्त वंश की शासकों की कार्यप्रणाली कानून एवं अर्थव्यवस्था की प्रशंसा होती है। संचालन लतिका गोयल ने किया भारतीय काल में अखिल भारतीय वैश्य प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल वैश बंधु समाज के अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग,  डीके पांडे, कमला अग्रवाल, मिथिलेश मित्तल, सत्यवती अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रभात कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सुबोध कुमार गुप्ता अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल ने सब का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वीर मधुसूदन अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासभा लायन एस आर गुप्ता जिलाध्यक्ष हरिद्वार विमल गर्ग नगर अध्यक्ष हरिद्वार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ प्रमोद गोयल आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here