प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, दिनेश अग्रवाल ने भी BJP में हुए शामिल…

0
26

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच दलबदल की राजनीति तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ये झटका दिया है पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने। दिनेश ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को भेजा। जिसके बाद वह आज बीजेपी में शामिल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की एनडी सरकार और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। गत दिन पार्टी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें भी स्थान दिया गया। यह सूची जारी होने के एक दिन बाद ही दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। प्रदेश कांग्रेस संगठन से लंबे समय से दिनेश अग्रवाल नाराज चल रहे थे। संगठन में जिला व महानगर स्तर पर की गई नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनके आवास पहुंचकर लगभग तीन घंटे तक वार्ता की।

बताया जा रहा है कि दिनेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संक्षिप्त पत्र में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का उल्लेख किया है। वहीं अब दिनेश अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट की। हरक सिंह पर ईडी ने शिकंजा कसा है। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here