भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

0
164

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा द्वारा 2 व 3 नवंबर को होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कैंट विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने सभी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए कार्य पर लग जाने का आह्वान किया। इस मौके पर महानगर प्रशिक्षण संयोजक रविंद्र कटारिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और सफल बैठक का आयोजन करने के लिए बबलू बंसल को बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल के मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल ने प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें गोविंद मोहन को (प्रशिक्षण वर्ग पालक), सुमित पांडे, सुमन सिंह को (मंडल प्रशिक्षण सह संयोजक)  (वर्ग बौद्धिक प्रमुख) अरविंद, बृजपाल अरोड़ा, एसपी सिंह, केएस आर्य, अरुण वैश (वर्ग अर्थ प्रमुख), मनोज शर्मा एवम कविता चैहान (भोजन प्रमुख), विजय मलिक, शेखर नौटियाल (घट नायक प्रमुख), प्रदीप दुग्गल, कुलदीप विनायक (अतिथि प्रमुख), भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी (मीडिया प्रमुख), अभिषेक शर्मा, जतिन कुकरेजा (मंच व्यवस्था),  मनजीत गुजराल, नीलू साहनी, रीता, विशाल (गीत प्रमुख), सागर गुरंग, सुमित शर्मा (सुरक्षा प्रमुख), विजय गुप्ता शर्मा (सूचना प्रमुख), पार्षद अमिता सिंह (वर्ग स्वच्छता प्रमुख), चंदा सागर उनियाल, फराज खान, राजेश चैधरी (पार्किंग प्रमुख  प्रमुख), संजीव उपाध्याय को (कॉविड प्रमुख) बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी का सही प्रकार से निर्वहन करने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here