सतपुली तहसील के अन्तर्गत नाबालिक से अधेड़ व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़!..

0
811

सतपुली तहसील के अन्तर्गत नाबालिक से अधेड़ व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़!..

भगवान सिंह,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

सतपुली तहसील में एक नाबालिक युवती के साथ छेड़ खानी का मामला प्रकाश में आया है, छेड़खानी करने वाला व्यक्ति युवती के ही गाँव का बताया जा रहा है। मामले में राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू दी गयी है।जानकारी प्राप्त हुयी है कि सतपुली तहसील के अंर्तगत 15 साल की एक नाबालिक लड़की ले साथ उसी के गाँव के एक अधेड़ व्यक्ति ने छेड़ छाड़ की है! रोशन सिंह पुत्र धीरज सिंह नाम का यह व्यक्ति पेशे से वाहन चालक है ।मामले में लड़की के परिजनों ने राजस्व पुलिस के पास शिकायत दर्ज की है, युवती का राजस्व पुलिस ने मेडिकल भी करवाया है,फिलहाल मामले की जाँच जारी है।उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है और मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी कि जा रही है,युवती का मेडिकल भी करवाया जा चुका है,जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here