मुख्य वन संरक्षक,वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक गढ़वाल ने खिर्सू में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..

0
227

मुख्य वन संरक्षक,वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक गढ़वाल ने खिर्सू में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..
जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौड़ी के पर्यटन गाँव खिर्सू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें सुशांत पटनायक मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल,एन एन पाण्डेय, वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त पौड़ी,मुकेश कुमार,उप वन संरक्षक, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी,अनिल कुमार भट्ट,वन क्षेत्राधिकारी, पौड़ी रेंज नागदेव,मंगल सिंह नेगी,उप राजिक,राकेश सिंह रावत,वन दरोगा,कलम सिंह भण्डारी,वन आरक्षी तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य वन संरक्षक,वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक द्वारा ग्रामीणों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया,उनके द्वारा बताया गया कि पर्यावरण के पाँच अवयव पृथ्वी,हवा,पानी,आग, आकाश हमारे जीवन के लिये बहुत महत्वपूर्ण इनकी सुरक्षा कर ही हम ख़ुद की सुरक्षा कर सकते हैं,इसी सोच को लेकर जन जागरुकता हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है,कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाल और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुये सीमित संख्या में लोगों ने भागीदारी की,इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक,वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक द्वारा पच्चीस ग्रामीणों को कोरोना सुरक्षा किट का भी वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here