कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव 27 अक्टूबर से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

0
126

देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव के 27 अक्टूबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे तैयारियां प्रदेश कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज अपने पार्टी पदाधिकारियों जिनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे के साथ करीब दो घंटे बैठक की। बैठक में देवेंद्र यादव की दौरे की सफलता पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तमाम जिला अध्यक्षों, पार्टी सांसदों, विधायकों और राज्य कांग्रेस के पदाधिकारियों व अनुसांगिक सगंठनों के पदाधिकारियों से टेलीफोन पर भी बात की। 27, 28, 29 अक्तूबर को श्री यादव के तीन दिवसीय दौरे के दौरान देहरादून में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि देवेंद्र यादव क्योंकि पहली बार प्रभारी बनने के बाद राजधानी आ रहे हैं तो पार्टी की कोशिश रहेगी कि उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ हो। उन्होंने देवेंद्र यादव के दौरे को सन 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here