दून का कचरा रुड़की में होगा निस्तारितः कौशिक

0
138

देहरादून । शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड कूडा निस्तारण के सम्बन्धा में होने वाली जन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
यमुना कालोनी में प्रदेश अधयक्ष भाजपा बंशीधार भगत के साथ हुई बैठक में शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड, कूडा निस्तारण से सम्बन्धिात समस्याओं की चर्चा की गई। विधाायक सहसपुर सहदेव पुण्डीर ने क्षेत्रीय जन समस्याओं की जानकारी देते हुये कहा कि शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड कूडा निस्तारण समस्या का विकल्प तलाशा जाना नितान्त आवश्यक है।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उक्त समस्या के निस्तारण के लिये कहा कि रूड़की में सालिड वेस्ट एनर्जी में वेस्ट टू एनेर्जी माडल को शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड कूडा निस्तारण से जोड़ दिया जायेगा। इसके प्रभाव से देहरादून और शीशमबाडा का कूड़ा रूड़की वेस्ट टू एनेर्जी माडल में प्रयोग किया जायेगा। इससे देहरादून का कूड़ा रुड़की भेजा जाएगा। इसके पूर्व रूड़की में सालिड वेस्ट एन्ना में वेस्ट टू एनेर्जी माडल को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इसके अतिरिक्त शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जिलाधिाकारी, देहरादून को निर्देश देते हुये कहा कि शीशमबाडा कूड़ा ट्रैचिंग ग्राउण्ड, कूडा निस्तारण से सम्बन्धिात जनसमस्याओं को देखते हुये, इसके लिये अन्य उपयुक्त स्थल की तलाश की जाये।
इस अवसर पर प्रदेश अधयक्ष भाजपा बंशीधार भगत, विधाायक सहदेव पुण्डीर, सचिव नगर विकास शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद सुमन, नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून विनय शंकर पाण्डेय, मण्डल अधयक्ष  सुखदेव फ़रस्वाण, विजय पाल बडथ्वाल, राजेन्द्र बलोनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here