बिग ब्रेकिंग: दून अस्पताल में कर्मचारी हड़ताल पर..

0
314
बिग ब्रेकिंग: दून अस्पताल में कर्मचारी हड़ताल पर..
जागो ब्यूरो रिपोर्ट:
दून अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। शनिवार को ओपीडी के बाहर कर्मचारी धरने पर गए हैं।ऑपरेशन थिएटर आईसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद हैं। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अभी विभाग में नहीं आये हैं। बजट भी अलॉट नहीं हुआ है। जिस वजह से विस्तार उनके स्तर पर नहीं हो सकता।उधर, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को कोरोना से पहले की भांति कार्य करने के लिए कह दिया है। नियमित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाए।मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here