देवप्रयाग के पास कार दुर्घटनाग्रस्त पाँच की मौत..

0
608

देवप्रयाग के पास कार दुर्घटनाग्रस्त पाँच की मौत..

गौरव तिवारी/भगवान सिंह,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

देवप्रयाग से दुखद खबर आ रही है, ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में देवप्रयाग के साकनीधार के पास कार दुघर्टनाग्रस्त हुई है, जिसमें पांच लोगोें की दर्दनाक मौत की खबर आ रही है जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है, घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी देवप्रयाग  में लाया गया जहां महिला की गम्भीर स्थिति होने के कारण घायल महिला को एम्स ऋ़षिकेश रैफर किया गया है। जबकि मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 पर एक कार देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रही थी, कार में कुल 6 लोग सवार बताये जा रहे हैं, देवप्रयाग के साकणीधारी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 1 महिला गम्भीर घायल हो गयी, घायल महिला को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया है। सूत्रों के अुनसार कार का नं0- UK-13 8214 बताया जा रहा है। वही घायलो में एक बच्ची भी बताई जा रही है, हादसे के स्पष्ठ कारण व मृतकों के नाम पते का अभी पता नही लग पाया है, वही पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर रैस्क्यू अभियान चला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here