कीर्तिनगर में ग्राम पंचायत की भूमि पर नगर पंचायत ने कब्जा कर बना डाली दुकानें!

0
373

कीर्तिनगर में ग्राम पंचायत की भूमि पर नगर पंचायत ने कब्जा कर बना डाली दुकानें!
गौरव तिवारी,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

टिहरी गढ़वाल की कीर्तिनगर तहसील के अन्तर्गत लॉकडाउन के दौरान राजस्व कर्मियों की कोविड-19 जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने का फ़ायदा उठाकर ग्राम पंचायत की भूमि पर नगर पंचायत द्वारा अवैध कब्जा कर दुकानें बनाने का मामला प्रकाश में आया है,उप जिलाधिकारी कीर्ति नगर संदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान रामपुर सरोजिनी देवी द्वारा उन्हें शिकायती पत्र दिया गया कि ढुङ्गप्रयाग के ग्राम पैन्यूला में नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा,जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है वह भूमि ग्राम पंचायत रामपुर के हक़ हकूक की है

मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा भूमि की जाँच हेतु तहसीलदार व दो राजस्व उप- निरीक्षकों को मौके पर भेजा गया, राजस्व नक्शो पर आधारित जाँच रिपोर्ट में पता चला की भूमि ग्राम पंचायत रामपुर के अन्तर्गत आती है और नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य अवैध है,मौके पर तीन अवैध दुकानें भी बनी हुयी पायी गयी हैं

भूमि स्वामित्व न होने के कारण दुकानों के निर्माण कार्य की अनुमति भी नगर पंचायत द्वारा सक्षम अधिकारी से नहीं लेना भी पाया गया है, उप जिला धिकारी सन्दीप तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और नगर पंचायत के ख़िलाफ़ आगे की कानूनी कार्यवाही गतिमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here