जस्टिस बोबड़े भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे, 18 नवंबर लेंगे शपथ…

0
253

जस्टिस बोबड़े भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे, 18 नवंबर लेंगे शपथ…

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार:

न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे | राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को उनके नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर किए | वह सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस (मुख्य न्यायाधीश) रंजन गोगोई की जगह लेंगे | जस्टिस बोबड़े 18 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे और लगभग 18 महीने तक इस पद पर रहेंगे | वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है | उन्होंने दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति बोबडे को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की थी | न्यायमूर्ति रंजन गोगोई भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश हैं | उन्होंने तीन अक्टूबर 2018 को अपना पदभार संभाला था | न्यायमूर्ति बोबड़े सबसे लंबे समय तक चलने वाले अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई करने वाली पांच न्यायाधीशों वाली संविधानिक पीठ का हिस्सा थे | मामले में अभी फैसला आना बाकी है |

कौन हैं जस्टिस एस ए बोबडे—-

शरद अरविंद बोबडे का जन्म नागपुर में हुआ था | जस्टिस शरद अरविंद ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी डिग्री ली है | 1978 में जस्टिस बोबडे ने बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र को ज्वाइन किया था | इसके बाद लगातार वह बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में वकालत करते रहे |बोबडे अपर न्यायाधीश के रूप में 29 मार्च, 2000 को बॉम्बे हाईकोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने | उन्होंने 16 अक्टूबर, 2012 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली | 12 अप्रैल, 2013 को जस्टिस बोबडे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बने थे | अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले के लिए गठित सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यों की पीठ में जस्टिस बोबडे भी हैं | जस्टिस एस ए बोबड़े 23 अप्रैल, 2021 को रिटायर होंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here