500 गरीबों के आशियाने को किया रोशन

0
28176

हल्द्वानी। दिपावली पर्व तक 500 गरीबों के आशियाने को रोशन करने का सकल्प लेेते हुए टीम थालसेवा ने 40 गरीबों के आशियाने को सोलर लालटेन लगाकर जगमगा दिया है। वहीं टीम गरीबों के आशियाने रोशन होने पर लोगांे ने खुशी जाहिर करते हुए टीम थानसेवा के लोगों का आभार व्यक्त किया। टीम थालसेवा ;लिटिल मिरकल्स पफाउंडेशनद्ध ने इस बार दीवाली पर शहरवासियों से पटाखांे के प्रदूषण से दूर रहकर करीब पांच सौ गरीबों की झोपड़ियों में सोलर लालटेन लगाने का अभियान जारी रखा। टीम थालसेवा ने 23 अक्टूबर से 10 नवंबर तक इस अभियान  को पूरा करना है। संस्था के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि जरूरतमंदो की झोपड़ियों का पहले सर्वे करवाया जाता है पिफर उनके घरों में जाकर सोलर लालटेन लगा दी जाती है। उन्होंने बताया रोशनी सेवा के इस अभियान को शहरवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यहीं है कि लोगो को प्रदूषण के प्रति जागरूक करके उन्हें सामाजिक दायित्वों और सेवा कार्यो से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को टीम थालसेवा द्वारा ध्र्मपुरा, बरेली रोड, मेडिकल काॅलेज के पास करीब 40 झोपड़ियों में सोलर लालटेन लगाकर रौशन किया। रौशनी सेवा में संस्था गिरीश गुप्ता, राजीव बग्गा, गौरव दुग्गल, हरिमोहन मोना, अमित आसवानी, प्रताप बिष्ट, महिपाल बिष्ट, विक्रम राणा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here