कीर्तिनगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं के साथ किया गया भव्य स्वागत..

0
297

कीर्तिनगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं के साथ किया गया भव्य स्वागत..

भगवान सिंह जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

जनपद टिहरी गढ़वाल की देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कीर्तिनगर पुराने पुल से ब्लॉक परिसर के विकास सदन तक रैली का भी आयोजन किया गया।आयोजित रैली में कीर्तिनगर,नगर व ग्रामीण अध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्षों का टिहरी जिला महामंत्री नरेंद्र कुंवर,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ राकेश मोहन मैठाणी ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। बीजेपी जिला महामंत्री नरेंद्र कुंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। पार्टी में युवाओं की विशेष भागीदारी है। यही कारण है कि मंडल अध्यक्षों के पद पर भी युवाओं को ही भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया है।डॉ राकेश मोहन मैठाणी ने कहा कि देवप्रयाग विधायक युवा हैं,प्रदेश के मुखिया भी युवा है,ऐसे में युवाओं को राज्य को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देना होगा।कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होता है कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी का संगठन विश्व में प्रथम स्थान पर है।नवनियुक्त अध्यक्ष कीर्तिनगर ग्रामीण,विकास मेहरा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को वे जनता के बीच में रखेंगे,साथ ही जनता की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here