टोक्यो ओलिम्पिक खेलेंगे उत्तराखंड के मनोज सरकार !..

0
219

टोक्यो ओलिम्पिक खेलेंगे उत्तराखंड के मनोज सरकार !..

भगवान सिंह,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड के रहने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार उत्तराखण्ड से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने जाएंगे, मनोज इस खेल में ओलम्पिक में शामिल होने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।टोक्यो ओलम्पिक में मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की एसएल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे,मई में स्पेन में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफायर का अंतिम मुकाबला था,लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम इसमें प्रतिभाग नहीं कर पाई थी,अब टोक्यो में 1 सितंबर से 5 सितंबर तक आयोजित होने वाली पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की ओर से रुद्रपुर के मनोज सरकार प्रतिभाग करेंगे।

हालांकि शुरू से ही उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज सरकार टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफाई की रेस में थे। बता दें कि अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार शुरू से ही वर्ल्ड और ओलम्पिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे। ऐसे में तय था कि यदि वह स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं भी कर पाए तो तब भी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। टोक्यो ओलम्पिक की रेस में पास होने के लिए मनोज सरकार ने 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण,चार रजत और आठ कांस्य पदक अर्जित किए हैं।अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए खिलाड़ी मनोज सरकार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला है,उन्होंने बताया कि नेशनल पैरालम्पिक कमेटी और सेंट्रल की ओर से भी उन्हें पत्र मिलेगा।जल्द ही वह टोक्यो के लिए रवाना होंगे। टोक्यो में क्वालीफाई होने का उन्होंने पूरा श्रेय भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के हेड कोच गौरव खन्ना को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here