पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक..

0
280

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक..

जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर आज विधायक पौड़ी,राजकुमार पोरी ने स्थानीय सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली,जिसमें सभी निर्माणकारी विभागों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और जनता की समस्याओं और माँगों का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिये गये।विधायक पोरी ने पेयजल समस्या के समाधान हेतु ज्वाल्पा देवी पम्पिंग योजना और घुड़दौड़ी पम्पिंग योजना पर तेजी से काम करने हेतु जल निगम को भी निर्देश दिये।शिक्षा विभाग से सम्बंधित प्रकरणो में,इंटर कॉलेज जखेटी से व्यायाम अध्यापक के एकल स्थानांतरण को प्रबन्ध समिति/प्रबन्ध संचालक के निरस्त करने के बावजूद जबरन स्थानांतरण किये जाने को रोकने और इंटर कॉलेज ढामकेश्वर में माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के विपरीत,शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रबन्ध समिति के चुनाव करवाये जाने पर पूर्व प्रबंधक दलीप सिंह रावत,आजीवन सदस्य/प्रधानाचार्य ढामकेश्वर द्वारा शिकायत करने पर भी अब तक प्रकरण की जाँच न करने पर भी नाराजगी जाहिर की गयी,साथ ही आज बैठक में उपस्थित न रहने वाले विभागों के मुखियाओं को अगली बैठक में उपस्थित रहने के भी निर्देश दिये गये हैं।विधायक पोरी ने बताया कि जन समस्याओं के समाधान हेतु न्याय पंचायत स्तर पर भी ग्रामीणों के समक्ष अधि- कारियों की ऐसी ही समीक्षा बैठकों का सतत रूप से आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here