कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

0
75

हरिद्वार । महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 76 वां जन्मदिन मेयर कैम्प कार्यालय कनखल में मनाया गया। स्व.राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई शोसल दूरी का पालन का पालन करते हुऐ कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री डां.संजय पालीवाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। वही युवक कांग्रेस ने इसे सद्भावना दिवस के रुप में मनाया और यूथ कांग्रेस हरिद्वार के नेतृत्व व पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर के संयोजन में पौधारोपण व पौधा वितरण का कार्यक्रम किया गया। यूथ कांग्रेस हरिद्वार द्वारा कनखल के सती कुंड पार्क में पीपल, नीम, तुलसी, फाइकस आदि के पौधे रोपे गए कार्येक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी जी, व अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव चैधरी ने की।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उस समय भी विपक्ष नाम का संसद में कोई दल नहीं था। परंतु राजीव गांधी जी ने सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया।उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई।संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई।बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस का ये बहुत सराहनीय प्रयास है। राजीव जी की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनकी याद में हरिद्वार के प्रत्येक पार्क, गंगा घाट व सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा। शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा की संचार क्रांति के जनक व पंचायती राज कानून से गांव की गरीब जनता को मजबूत करने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी जी युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रहे है।आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर युवक कांग्रेस हरिद्वार ने हरिद्वार विधानसभा में पौधारोपण वह आमजन को तुलसी अश्वगंधा वह गिलोय के पौधे बांट कर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता ओ.पी.चैहान, चैधरी बलजीत सिंह, राजीव चैधरी, यशवंत सैनी, विशाल राठौर, रवि बहादुर, रवि कश्यप,बी.एस.तेजियान, अशोक कुमार शर्मा पूर्व सभासद, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह,गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान,पार्षद इसरार अहमद,अंजू द्विवेदी,सविता सिंह  महिला अध्यक्षा, पार्षद तहसीन अंसारी,नितिन तेश्वर, अनिल भास्कर,अनिल शर्मा, हरद्वारी लाल,राजेंद्र बालियान, रजत जैन, शफाकत अली,त्रिपाल शर्मा,शिव कुमार जोशी, तहसीनअंसारी पार्षद, नितिन यादव, वसीम सलमानी, करण सिंह राणा, अमित राजपूत,गोविंद निषाद, विशाल निषाद,विजय ठाकुर आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित की। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्य्क शाहनवाज कुरेशी, नीरव साहू, जिलाउपाध्यक्ष रजत जैन, दीपक पांडे, डॉ. मनुविशाल, आकाश भाटी, अमनप्रीत सिंह, सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी, संदीप गॉड, वेदांत उपाध्याय, नितिन शर्मा, पंकज दुबे, शिव कुमार कश्यप, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here