कैबिनेट मंन्त्री बनने के बाद सतपाल महाराज का अपनी विधानसभा चौबट्टाखाल का दौरा..

0
382

कैबिनेट मंन्त्री बनने के बाद सतपाल महाराज का अपनी विधानसभा चौबट्टाखाल का दौरा..

भगवान सिंह,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा से विधायक और लोक निर्माण,पर्यटन,धर्मस्व ,संस्कृति,पंचायती राज,सिंचाईजलागम प्रबन्धन,मंत्री सतपाल महाराज विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा पहुँचे। इस दौरान कार्यकर्ताओ सहित स्थानीय लोगों ने महाराज का जोरदार स्वागत किया,महाराज ने सतपुली, खैरासैंण,द्वारीखाल और जयहरीखाल के ग्राम खैरा,गवाणा,बंदूण, कोटा, दुधारखाल,कांडई, घेरुआ आदि स्थानों पर पहुंचकर,मतदाताओं का भारी मतों से विजयी बनाने के लिए उनका आभार जताया।इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को जल्द हल करने का वायदा भी जनता से किया।जीत के बाद पहली बार अपनी विधानसभा पहुँचे सतपाल महाराज का ढोल दमाऊ के साथ जोरदार स्वागत किया गया। महाराज ने भी लोगों का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्युन्सी ,सतपुली झील का काम अभी प्रगति पर है,ये दोनों झीलें उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहने वाले है,इनका बनना स्थानीय लोगो को रोजगार देने के साथ,उनकी पेयजल समस्या का भी निदान करेगा।उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जनता ने भारी मतों से जिताया है,जनता के भरोसे से ही नई सरकार में उन्हें महत्वपूर्ण विभाग दिये गये हैं,इन विभागों में वे ईमानदारी से कार्य करके जनता की सेवा करेंगे।उन्होंने कहा कि जल्द उनके विभागों में नियुक्तियां निकाली जायेंगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि जो कार्य वे पिछले बार नहीं कर सके,इस बार वे उन कार्यो पर अपना फोकस करेंगे। पुरानी योजनाओं के साथ नई योजनाओं को धरातल पर लाना उनका उद्देश्य होगा।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सासंद प्रतिनिधि मनोहर लाल खंतवाल, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, क्षेपंस जसपाल सिंह, राजेंद्र रावत समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here