भाजपा में शामिल हुये प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र राणा का कल्जीखाल में भव्य स्वागत..

0
330

भाजपा में शामिल हुये प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र राणा का कल्जीखाल में भव्य स्वागत..

जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड कल्जीखाल मुख्यालय में भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज कई क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने कई समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा पाधिकारियों ने महेन्द्र राणा सहित सभी नये सदस्यों का फूल मालाओं और भाजपा का पटका और टोपी पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राणा समेत सभी सदस्य क्षेत्र को एक नई दिशा एवं चेतना देकर क्षेत्र की जनता की आशाओं,भावनाओं, एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होंगे एवं भाजपा संगठन को और मजबूती प्रदान होगी।काँग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन पटवाल, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र मवांडा, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख दरबान सिंह, अजय पटवाल, राकेश असवाल, अशोक रावत, पूर्व प्रधान अगरोडा़ संतोष बिष्ट, सुरजीत पटवाल, संतोष रावत, जसबीर सिंह रावत आदि काँग्रेस के कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में मंडल कल्जीखाल में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। प्रदेश प्रमुख संगठन के अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल एवं पूर्व प्रमुख कल्जीखाल महेन्द्र सिंह राणा का भाजपा परिवार में शामिल होने पर मंडल मुख्यालय कल्जीखाल में ब्लॉक प्रमुख बीना राणा द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया एवं भाजपा परिवार में शामिल होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महेंद्र सिंह राणा ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर समस्त कार्यकर्त्ताओं को बधाई दी और कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूं, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मैंने भाजपा परिवार का दामन थामा है। कहा कि ,हमने कभी भी भाजपा -काँग्रेस की राजनीति नहीं की हम पहले भी एक परिवार से हैं,जिस किसी की विचारधारा कहीं भी मिलती हो हमने कभी किसी की विचारधारा को प्रभावित नहीं किया, विचारों में कभी मतभेद नहीं किया है, हमने विकास को प्राथमिकता दी है विकास किया है और विकास करेंगें और हमारे क्षेत्र का नाम आगे बढ़े क्षेत्र का नाम रोशन हो। इस मौके पर स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल अनिल नेगी, मंडल महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, मंडल महामंत्री नरेंद्र पटवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सुधीर भट्ट, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष यशोदा देवी, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शाह, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद कुकशाल, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष डोभाल,लक्ष्मी कांत, परमेश सिंह, न्याय पंचायत संयोजक लक्ष्मण सिंह, धनवान सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह, महिला मोर्चा की पदाधिकारी रजनी मौर्य, रजनी देवी, संगीता देवी, नीरजा खुगशाल एवं भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक नेगी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here