सम्पूर्ण विश्व मे प्लास्टिक के प्रयोग पर लगे प्रतिबंध:डॉ जितेंद्र कुमार नेगी,प्राचार्य,राठ महाविद्यालय..

0
436

सम्पूर्ण विश्व मे प्लास्टिक के प्रयोग पर लगे प्रतिबंध :डॉ जितेंद्र कुमार नेगी,प्राचार्य,राठ महाविद्यालय..
जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

विश्व महासागर दिवस के अवसर पर राठ महा- विद्यालय पैठानी द्वारा आयोजित ऑनलाइन व्याख्यानमाला में प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने की माँग उठायी गयी इस अवसर पर पैठानी, गोपेश्वर और शोलापुर के छात्रों ने प्रतिभाग किया,व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए,कार्यक्रम के अध्यक्ष एवम प्राचार्य डॉ० जितेंद्र कुमार नेगी ने कहा कि महासागरों में करोड़ों टन प्लास्टिक रोज पूरे विश्व में जमा हो रहा है,जिससे समुद्र का परिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है,जिससे जैव विविधता समाप्त हो रही है।प्लास्टिक सैकड़ों वर्षों में गलता है और उसके बाद यह पूरी तरह समाप्त नहीं होता,बल्कि बहुत महीन हिस्से में टूट जाता है,फिर यह मछली के भोजन में शामिल हो जाता है और बाद में मानव के मछली खाने पर उसके शरीर में चला जाता है,जो कैंसर को जन्म देता है।उन्होंने कहा कि विश्व की 40 प्रतिशत आबादी समुद्र तट के 100 किलो मीटर दायरे में निवास करती है तथा भारत की 15 प्रतिशत आबादी समद्र तट में निवास करती है। व्याख्यान देते हुए अरविन्द कुमार ने कहा इस दिवस को मनाने का प्रमुख कारण समुद्र के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाना है,उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का तापमान बढ़ रहा है और लगातार साइक्लोन आ रहे हैं।गोपेश्वर पी जी कॉलेज के डॉ भाल चंद सिंह नेगी ने समुद्र में बढ़ते प्रदूषण के लिए मानव की गतिविधियों को जिम्मेदार माना। शोलापुर से डॉ शम्भा जी बन सोदे ने कहा कि हमें विश्व के 71 प्रतिशत क्षेत्र के बारे में गंभीर होना होगा,इस अवसर पर डॉ राजीव दुबे,डॉ गोपेश सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here