उत्तराखण्ड के मठ मंदिरों में अम्बानी परिवार की दखल!मुकेश अम्बानी के पुत्र होंगे देवस्थानम बोर्ड के सदस्य..

0
1328

उत्तराखण्ड के मठ मंदिरों में अम्बानी परिवार की दखल!मुकेश अम्बानी के पुत्र होंगे देवस्थानम बोर्ड के सदस्य..
जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

आजकल चारों धामों के तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड की स्थापना का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं और बोर्ड के निर्माण का समर्थन करने के बयान पर पर्यटन और धर्मस्व मन्त्री सतपाल महाराज के चारों धामों में पुतले भी फूँके गये हैं,इस बीच चार धाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 के प्रावधानों के तहत उत्तराखण्ड की राज्यपाल की एक अधिसूचना के द्वारा उद्योगपति मुकेश अम्बानी के पुत्र अनन्त अंबानी को बोर्ड का सदस्य नामित कर दिया गया है,सभी जानते हैं कि अम्बानी परिवार प्रधानमन्त्री मोदी और भाजपा के काफ़ी करीबी है,जिस वजह से इस फ़ैसले के कई मायने निकाले जा रहे हैं,इस अधिसूचना की जानकारी संस्कृति धर्मस्व,तीर्थाटन प्रबन्धन और धार्मिक मेला अनुभाग के सचिव दिलीप जावलकर के 5 जून के पत्र के माध्यम से पता चली है,इस अधिसूचना से अम्बानी परिवार की चार धाम से सम्बंधित निर्णयों में दखलंदाजी बढ़ जायेगी, देखना होगा कि उत्तराखण्ड के तीर्थ पुरोहित और आम जनता राज्यपाल की उक्त अधिसूचना को किस रूप में लेती है?बहरहाल देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने की उत्तराखण्ड के चारों धामों के प्रबन्धन में दखलंदाजी पर उत्तराखण्ड का दूरगामी हित-अहित समझने वाले बुद्दिजीवियों के बीच गम्भीर चिन्तन तो प्रारम्भ हो ही गया है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here