बसपा छोड़ संजय धीमान यूकेडी में हुए शामिल, महानगर उपाध्यक्ष बने

0
86

देहरादून । उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर इकाई निरंतर अपने सांगठनिक ढांचे को बढ़ाते हुये महानगर इकाई में दल के पुराने साथी संजय धीमान जो कि बहुजन समाज पार्टी में थे ने बसपा छोड़कर उक्रांद में शामिल हो गए। महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी द्वारा संजय धीमान को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही महानगर के पदाधिकारियों के साथ आर्केडिया के दोनों वार्ड तथा चंद्रबनी वार्डो में जनता के बीच संवाद करके जनसंपर्क किया। जिसमें लोगों को दल से जोड़ा। महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने महानगर क्षेत्र में शामिल वार्डो की समस्याओं को लेकर 4 अगस्त 2020 को मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून से मुलाकात करके अवगत कराया जायेगा। इस अवसर पर जनसंपर्क व सदस्यता अभियान के तहत भ्रमण में महानगर महामंत्री नवीन भदुला, महानगर संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह नेगी, अजय बुटोला उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here