हर्षिल में दो दिवसीय एप्पल फेस्टिवल शुरू..

0
393

हर्षिल में दो दिवसीय एप्पल फेस्टिवल शुरू..

दिलीप कुमार,जागो ब्यूरो उत्तरकाशी:

दो दिवसीय हर्षिल एप्पल फेस्टिवल का बुधवार को आगाज हो गया है,बतौर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर सेब महोत्सव का शुभारंभ किया,हर्षिल में आयोजित दूसरे सेब महोत्सव में भारी तादात में जनपद के किसान व वागवानों ने प्रतिभाग कर रहे हैं,सेब महोत्सव में रेड चीफ,ऑर्गन स्पर, सुपर चीफ, गाला, गोल्डन डेलिशियस, रॉयल डेलिशियस, रेड डेलिशियस, फैनी, रॉयमर, जोनाथन,बकिंघम, रेड ब्लाक, जिंजर गोल्ड, पिंक लेडी, ग्रेमी स्मिथ, रेड गोल्डन,ग्रीन स्वीट, रेड फ्यूजी, क्रेब एप्पल, सहित 23 किस्म की सेब की प्रजाति की प्रदर्शनी लगाई गयी है,इसके अलावा हर्षिल से संबंधित फ़ोटो गैलरी व विलुप्त हो रहे पारम्परिक व पौराणिक बर्तन,औजार, इत्यादि की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगायी गयी है, जिसे देखकर लोगों में पारम्परिक वस्तुओं को जानने के लिये काफी उत्सुकता दिखी, किसानों की सुविधा के लिए हर्षिल सेब महोत्सव का आयोजन किया गया है, हर्षिल में तेईस किस्म की प्रजाति का सेब का उत्पादन हो रहा है,किसानों को सेब उत्पादन की बेहतर तकनीक के बारे में वैज्ञानिकों के द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है,जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि दो दिवसीय हर्षिल सेब महोत्सव के पहले दिन अब तक 322 किसानो ने अपना पंजीकरण कर सेब के बारे में जरूरी जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त की है,कहा कि हर्षिल सेब महोत्सव के समापन के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here