टिहरी में उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का बढ़ता जनाधार देख राष्ट्रीय दलों के माथे पर शिकन..!

0
368

टिहरी में उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का बढ़ता जनाधार देख राष्ट्रीय दलों के माथे पर शिकन..!

गौरव तिवारी,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

टिहरी विधानसभा में उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का जनाधार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है,जिससे राष्ट्रीय पार्टियों की चिंताएं बढ़ने लगीं हैं।यूजेपी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम “जनता की मन की बात” को भी जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकरी व कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के बीच जा कर जनता से संवाद किया जाता है व जनता की समस्याओं को जान कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में पार्टी के संस्थापक व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने बहेड़ा,सुदाडा व देवरी गांव में जन सम्पर्क कर जनता के मन की बात जानी,इस जन संवाद में पाया गया कि आम जन को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जिसमें कई मूलभूत आवश्यकताओं की भी पूर्ति ना हो पाने से उपजी समस्याएं हैं व कई लोगों की सरकारी पेंशन भी अटकी हुई है। संवाद में यह भी देखने को मिला कि जनता स्थानीय भाजपा विधायक से बहुत अधिक रुष्ट है व बदलाव चाहती है। इसीलिए उक्त गाँवों में लगभग सौ लोगों ने जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी,यूथ जिला अध्यक्ष धनवीर पुर्षोडा, मीडिया सलाहकार विनय तिवारी,बूथ अध्यक्ष नरेश सकलानी,उपाध्यक्ष राजेश सेमवाल,बीडीसी सदस्य सावित्री तोमर,राजवीर तोमर आदि की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here