दिनेश धनै के नेतृत्व में उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने प्रदेश को तीसरा विकल्प देने को भरी हुँकार..

0
245

दिनेश धनै के नेतृत्व में उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने प्रदेश को तीसरा विकल्प देने को भरी हुँकार..
गौरव तिवारी,जागो ब्यूरो रिपोर्ट:

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै की उत्तराखण्ड जन- एकता पार्टी ने टिहरी जिले में चंबा के ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जल्द ही पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की जायेगी।धनै ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश के संसाधनों को लूटा है,इसलिये अब जनता को तीसरा विकल्प देने के लिए दल का गठन किया गया है,उन्होंने बताया कि कार्य- कर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ग्राम से प्रदेश स्तर तक पार्टी की सदस्यता का अभियान चलाया जायेगा।रविवार  को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेध धनै ने टिहरी जिले की बागड़ोर ज्येष्ठ उप प्रमुख चंबा संजय मैठाणी को सौंपी है, धनै ने कहा कि वर्तमान दौर में कोरोना से बाहर निकलना चुनौती है,कहा कि राजनैतिक दलों के लोग सिर्फ़ कोरी घोषणाएं करते हैं, मंत्रीत्व काल में उन्होंने टिहरी के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं, जो आज दिखाई दे रहे। भाजपा सरकार बनते ही उनके शुरू किए गए कार्यों को ठप्प किया गया है,वर्तमान में विधायक और सांसद निधि निजी स्वार्थ के लिए प्रयोग में लायी जा रही है, टिहरी विधानसभा में कई घोटाले हुए हैं,जिन्हें वे जल्द बेनकाब करेंगे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मैठाणी ने कहा कि नई पार्टी को खड़ा करना चुनौती है,कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में विकल्प देंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here