उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की कार्यशैली से नाखुश कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा..

0
517

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की कार्यशैली से नाखुश कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

जागो ब्यूरो,पैठाणी

भाजपा को नगर पालिका चुनाव श्रीनगर व बाजपुर में मिली हार के बाद अब एक और तगड़ा झटका लगा है,पौड़ी गढवाल के पैठाणी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक व सूबे के उच्च शिक्षा मन्त्री धन सिंह रावत की कार्यशैली से परेशान होकर मण्डल इकाई भंग कर दी है,इस सन्दर्भ में भाजपा पैठाणी मण्डल अध्यक्ष डा0 मनोहर सिंह रावत ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को पत्र भी प्रेषित किया है,जिसमें सर्वसम्मति से मण्डल इकाई भंग करने की बात कही गई है,इस पर तीस से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी हैं।

उच्च शिक्षा मन्त्री धन सिंह की कार्यशैली से नाराज कार्यकर्ताओं
ने भंग की पैठाणी मण्डल इकाई

मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता उच्च शिक्षा मंत्री के कार्यों से नाखुश हैं,इसलिए कार्यकर्ताओं का लगातार उन पर दबाव बन रहा था,जिसके चलते उन्होंने पैठाणी मण्डल इकाई भंग करने का निर्णय लिया है, उन्होनें बताया की स्थानीय विधायक होने के बावजूद धन सिंह ने पैठाणी क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है,जिससे कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों में भी मन्त्री के कार्यों को लेकर भारी निराशा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here